
नोवामुंडी,26 नवम्बर: सेवानिवृत होने पर मध्य विधालय दिरीबुरु की पारा शिक्षिका कुमुदिनी दास को समारोहपूर्वक विदाई दी गयी. बतौर पारा शिक्षिका उन्होंने 2002 से उo प्राo विo में सेवा प्रारम्भ किया था.

वे काफी दिनों तक एक शिक्षिका कार्यरत थी. इस दौरान तन, मन व धन से बच्चो को पढ़ाती थी और जरूरत पड़ने पर अपने पैसों से भी बच्चों की स्कूली जरूरतों को पुरा करती थी. स्कूली बच्चों को भी उनसे काफी लगाव था उनके जाने से सभी स्कूली बच्चे मायूस हो गए.

कार्यक्रम में सी आर सी के सभी शिक्षक मौजूथ थे और स्कूली बच्चों के साथ केक काट कर उन्हें भावभीनी विदायी दी गयी. उपस्थित शिक्षकों ने साल ओढ़ा कर उनको सम्मानित किया और गिफ्ट भेंट किया.

इस दौरान सी आर सी के शिक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव, राज कुमार श्री वास्तव, अजीत महाकूड, प्रियंका कुमारी महतो, पुरूषोतम कुमार, किशोर कुमार प्रधान, देव नारायण मरांडी, नंद लाल उराँवं, राजू बेहरा, मणी शंकर अय्यर,
बंगरा चाम्पिया, वीर सिंह चातोम्बा के अलावा बडाजामदा सी आर सी के शिक्षक और स्कूली बच्चे मौजूद थे.
