
शुक्रवार को नोवामुंडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोजित विश्वास के निर्देश पर कॉलेज के एनएसएस इकाई के तत्वाधान में विधानसभा चुनाव पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री पप्पू रजक के नेतृत्व में छात्र – छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने छात्रों को मतदान के प्रति प्ररित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक को मतदान करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि आपका एक मत अनमोल है इसका प्रयोग आप अपनी बुद्धी विवेक से करें, किसी के डर या प्रलोभन में आकर मतदान न करें। रैली का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री रजक व कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोजित विश्वास, नोवामुंडी बाजार समिति के अध्यक्ष समाजसेवी पप्पू गुप्ता व नोवामुंडी कॉलेज के शिक्षाविद श्री निसार अहमद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर किया। रैली में छात्र- छात्राओं ने विभिन्न नारे लगाए व पोस्टर के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व को समझाया।

रैली में शामिल छात्र- छात्राओं का प्राचार्य व शिक्षकों ने उत्साहवर्धन किया। मतदान जागरूकता रैली नोवामुंडी थाना से शुरू होकर स्थानीय बाजार और मुख्य सड़क से गुजरते हुए कॉलेज पहुंची। रैली के दौरान स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग रहा। रैली शुभारंभ में प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह देव , नोवामुंडी ब्लॉक के एई पीतांबर पूर्ति ,कविन्दर नाथ शर्मा आदि उपस्थित थे
