
जमशेदपुर। शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्याम मित्र मंडल मानगो द्धारा तीन दिवसीय 25वां श्री श्री श्याम जन्मोत्सव 2024 का आयोजन 11 से 13 नवम्बर (सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार) को धुमधाम से मनाया जायेगा। कार्यक्रम मानगो न्यू पुरूलिया रोड़ स्थित श्याम भवन में होगा। कोलकाता के विशेष कारीगरों द्वारा बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जायेगा। इसकी सभी तैयारियां जोर-शोर से अंतिम चरण पर चल रही हैं। इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष महावीर प्रसाद अग्रवाल ने शनिवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि प्रथम दिन सोमवार को सुबह 09.10 बजे से श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ और शाम को 07.15 बजे से श्री श्याम पाठ का सागार होगा। विजय शर्मा एण्ड पार्टी कथा का वाचन करेंगें। श्याम अखण्ड पाठ में लगभग 500 महिलाएं शामिल होगी। दूसरे दिन मंगलवार को ज्योत प्रज्जवलन शाम को 08.15 बजे होगा। रात्रि 09.15 बजे से आमंत्रित कलाकार युगल जोड़ी रिया एवं रिशु के सी अग्रवाल (नेपाल), राहुल सोनी (भागलपुर), जय श्री एण्ड पार्टी (कोलकात्ता) तथा गंगा शर्मा (दरभंगा) के द्धारा भजनों की अमृत वर्षा की जायेगी, जो श्याम बाबा की इच्छा तक देर रात तक कार्यक्रम चलेगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार तीसरे दिन बुधवार को दोपहर 12.15 बजे बारस का पूजन होगा। भोग (महाप्रसाद) संध्या 07.15 बजे से शुभारंभ होगा। संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। आयोजकों ने सभी श्याम प्रेमियों से सभी कार्यक्रमों में सपरिवार पधारने का अनुरोध किया हैं।
