
जमशेदपुर : जमशेदपुर जनकल्याण समिति के प्रमुख शम्भूनाथ चौधरी जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट से बातौर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। एक प्रेसवार्ता आयोजित कर शम्भूनाथ चौधरी ने दावा किया कि पश्चिमी विधानसभा में उनकी टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता और एन डी ए प्रत्याशी सरयू राय से हैं। वे अपनी जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त हैं।
संस्था के हजारों कार्यकर्ता करेंगे जीताने का काम
प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया गया कि जमशेदपुर जन कल्याण समिति एक स्वंसेवी संस्था है जिससे स्वेच्छा से हजारों लोग जुड़े है। इन्ही लोगों के आग्रह पर सामुहिक रूप से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया जिनका चेहरा शम्भु नाथ चौधरी होंगे। परन्तु भागीदारी सबकी होगी। संस्था के हर सदस्य ने कम से कम 15 परिवार के वोट दिलवाने का संक्लप लिया है। जनता की भलाई के लिए हर निर्णय सब के सहमति से लिया जायेगा। मतलब जनता के लिए जनत द्वारा शासनः प्रजातंत्र का सही रूप.संकल्प पक्का व इरादा साफ, किये गये वायदे होंगे पूरेशम्भू नाथ चौधरी ने बताया कि हमारा संकल्पः पक्का और ईरादा साफ है। जिसका लक्ष्य है जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र और यहां की जनता का सर्वांगीण विकास। इसे हमारा घोषणापत्र भी कह सकते हैं। उन्होंने अपने घोषणापत्र को मिशन-2024 नाम देते हुये कहा कि जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के सभी परिवार को शादी-विवाह के लिए मात्र एक रूपए में विवाह मंडप उपलब्ध कराये जाने के साथ-साथ प्रत्येक परिवार में बेटी की शादी पर देंगे 25 हजार रुपये
जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में बेटी की शादी में 25000 रु की सहायता राशि उपल्ब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि अगर वे जीतते हैं तो मानगो नगर निगम का चुनाव यथा शीघ्र करवाया जायेगा। सोनारी, कदमा, मानगो, आजाद बस्ती में बिजली एवं पीने का पानी सुचारु रुप से मुहैया करायी जायेगी। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के बीपीएल परिवार के बच्चों का शहर के स्कूलों में 100% नामांकन सुनिश्चित किया जायेगा।
क्षेत्र के छात्रों के लिये करेंगे निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था
इसके अलावे सभी छात्रों के लिए हर क्षेत्र में निःशुल्क कोचिंग सेंटर कि व्यवस्था होगी। मानगो क्षेत्र में महिला महाविद्यालय का स्थापना करायी जायेगी। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में मोहल्ला क्लिनिक की स्थापना कराना भी उनका मुख्य लक्ष्य होगा। शम्भू नाथ चौधरी ने इस मौके पर कई जनहित की कई घोषणाये कर डाली। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए 20,000रु की नौकरी की व्यवस्था की जायेगी। फुटपाथ के दुकानदारों के लिए स्थाई व्यवस्था मुहैया कराना एवं फुड वेंडरों के लिए फुड प्लाजा बनवाना भी लक्ष्य होगा.
सभी धर्मो के लोगों को करायेंगे तीर्थ
वरिष्ठ नागरिक और बच्चों के लिए हर क्षेत्र में पार्क की व्यवस्था। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिवर्ष 1000 लोगों वैष्णव माता के दर्शन यात्रा कराने की व्यवस्था, 1000 हिन्दु, मुसलीम, सिख, ईसाइ भाई बहनों को उनके प्रमुख तीर्थ स्थानों पर जाने की व्यवस्था करायी जायेगी।
वीर जवानों के लिये शम्भू चौधरी ने की कई घोषणायें
जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले वीर जवान जो सीमा पर शहीद हुए हैं उनके बेटियों के लिए 10,00,000रु (दस लाख) की सहायता राशी प्रदान करना भी उनका लक्ष्य होगा। भूतपूर्व सैनिक के लिए जमशेदपुर में नया जिला सैनिक बोर्ड की स्थापना करवाना। श्री चौधरी ने जब कहा गया कि इतने खर्च की व्यवस्था वे कैसे करेंगे तो उन्होंने बताया कि इसके लिये भी उनकी संस्था के सदस्यों ने व्यवस्था की है। सभी लोग मिलकर इस लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे।
