
नोवामुंडी,27 अक्टूवर: स्वीप गतिविधि के तहत रविवार को नोआमुंडी प्रखंड के टाटा स्टील कैंप स्थित टिस्को मिडिल स्कूल परिसर में मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उदेस्य से ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई गई. आगामी 13 नवम्बर को अपने मतदान केंद्र में आकर मतदान करने की अपील की गई. मत दाताओं को सम्बोधित करते हुए 105 नंबर बूथ की बीएलओ द्रोपदी सामद ने कहा, मतदान करना हम सभी लोगो की नैतिक जिम्मेदारी है.13 नवम्बर को विधान सभा का चुनाव है और मतदान के द्वारा ही हम प्रतिनिधि चुनकर विधान सभा में भेजते हैं, जो हमारे हक की आवाज हमारे लिए विधान सभा में उठाते हैं इसलिए हम सभी लोग को यह तय करना है कि हम सभी बिना लालच और भय के मतदान करें. किसी के भी प्रलोभन में नहीं आए,क्योंकि हम अपना प्रतिनिधि 5 साल के लिए चुन रहे हैं. चुनाव के दिन मतदाता सूचना पर्ची के साथ आईडी प्रूफ लेकर ही मतदान करने जाएँ. आप खुद भी वोट करें औरों को भी मत दान करने के लिए जागरूक करें. एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय दें. कार्यक्रम में मुख्य रूप से बूथ नंबर 100,102,103,104 व 105 मतदान केंद्रों की बीएलओ जयंती बारजो, प्रियंका गोप, मीना मुंडा, विनीता पात्रों व द्रोपदी सामद सहित ग्रामीण मौजूद थे.
