
पैंटीकोस्टल फर्स्ट ट्रेक कॉरिडोर चर्च टाटानगर रेलवे लोको कॉलोनी में चर्च की ओर से मधुमेह जांच शिविर आयोजित शिविर में कुल 28 मरीजों की रक्त सैंपल लेकर मधुमेह जांच की गई।

रक्त जांच करने वाले लैब टेक्नीशियन एसआरके कमलेश एवं अंजली कुमारी को पैंटीकोस्टल फर्स्ट ट्रेक कॉरिडोर चर्च की ओर से फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पास्टर के मोहन राजू राव , के लक्ष्मी सरस्वती करुआ , बिट्टू करुआ, विकास इत्यादि का योगदान रहा।
