
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान मानगो के कूट-कूट डूंगरी क्षेत्र में एक अहम बैठक की गई। इस बैठक में महिलाएं, बुजुर्ग और नौजवान शामिल हुए। अंसार खान ने इस बैठक में बस्ती वीसियों को मंत्री बना गुप्ता के द्वारा किए हुए कार्यों को गिनाया। अंसार खान ने बताया 13 तारीख को इलेक्शन का दिन है। आप तमाम बहनों और माताओं से गुजारिश है उस दिन सुबह सवेरे उठे और नाश्ता करते ही वोट डालने के लिए आप और अपने तमाम पड़ोसियों को साथ लेकर वोट डालने के लिए जाए। अंसार खान ने बताया जिस क्षेत्र में हम जा रहे हैं मानगो के हर कोने से मंत्री बना गुप्ता की आवाज आ रही है और मैं आपको बताना चाहता हूं अबकी बार मंत्री बन्ना गुप्ता एक लाख ज्यादा वोट से जीतने जा रहे हैं। हमारे मंत्री बना गुप्ता को आप तमाम लोगों पर बहुत विश्वास है कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा वोटो से जीत दर्ज करायें। आज से ही तमाम बस्ती के लोग मंत्री बन्ना गुप्ता को जीतने के लिए लग जाएं। बैठक में आए हुए सभी लोगों ने एक आवाज में कहा मंत्री बन्ना गुप्ता हर हाल में जीतेंगे। आज की बैठक में सुनीता एक्का, सरिता एक्का, रंजन कुजूर, अनीता, कमला लकड़ा, सशिलिया धनबाद, गिरीश टोप्पो, रेजिना अक्का, ज्ञान सुंदरम, संजय कुजूर, आनंद एक्का, दयाल,पूजा हादसा, श्यामला, ललिता बस्ती वासी आदि मौजूद थे।
