
जमशेदपुर: कार खरीदारों के लिए इस त्यौहारी सीज़न को खास बनाते हुए, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने आज टोयोटा रुमियन का फेस्टिव एडिशन पेश किया। इस लिमिटेड-एडिशन में एक्सक्लूसिव टोयोटा जेनुइन एक्सेसरी (टीजीए) पैकेज शामिल हैं जिसका उद्देश्य रुमियन के सौंदर्य और उससे मिलने वाले आराम को बेहतर करना है। रुमियन का यह फेस्टिवल एडिशन सभी ग्रेड में उपलब्ध है और डीलर-फिटेड टीजीए पैकेज के साथ आता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि ग्राहकों को प्रीमियम अनुभव मिले।फेस्टिवल लिमिटेड एडिशन के टीजीए पैकेज में बैक डोर गार्निश, मड फ्लैप्स, रियर बम्पर गार्निश, डीलक्स कार्पेट मैट (आरएचडी), हेड लैंप गार्निश, नंबर प्लेट गार्निश, डोर वाइज़र – क्रोम,रूफ एज़ (छत किनारे के लिए) स्पॉयलर, बॉडी साइड मोल्डिंग गार्निश फिनिश शामिल है ।टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सेल्स-सर्विस-यूज्ड कार बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट सबरी मनोहर ने कहा, ‘हम लिमिटेड-एडिशन टोयोटा रुमियन पेश करते हुए बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं। यह स्पेशल एडिशन ग्राहक संतुष्टि के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाता है जो प्रीमियम एक्सेसरीज़, एक्सटेंडेड वारंटी और बेहतरीन आफ्टर-सेल्स सर्विस जैसी सुविधाओं के माध्यम से नयापन प्रदान किया है जो भारतीय खरीदारों की अनूठी जरूरतों को पूरा करने के लिए बारीकी से डिज़ाइन किया गया है।’
