
जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला संपर्क कार्यालय में केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन एवं प्रमोद लाल के नेतृत्व में अन्य दलों से कई लोगों ने झामुमो का दामन थामा, जिसमें आप पार्टी से जितेंद्र यादव अधिवक्ता एस जेड खान, प्रानेस भट्टाचार्य, नियारण हैरेंज, मैनुल खान, संजय होरो,मदिना ,सुरेश सिंह, ने सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से के एन ठाकुर प्रीतम हेंब्रम अजय रजक सम्मद अंसारी सपन राय गुरमीत सिंह गिल आदि उपस्थित थे।
