
जमशेदपुर: अगर आप म्यूचुअल फंड की किसी नई और इनोवेटिव थीम वाली स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, तो आपके पास अच्छा मौका है। कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (केएमएएमसी/कोटक म्यूचुअल फंड) ने मल्टीनेशनल कंपनीज थीम पर आधारित अपना न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) लॉन्च किया है। यह नई स्कीम कोटक एमएनसी फंड के नाम से लॉन्च की गई है, जो एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है। इस फंड के जरिए निवेशकों को ग्लोबल लेवल पर पहुंच वाली मल्टीनेशनल कंपनियों में एक्सपोजर मिलेगा।पोर्टफोलियो में अलग अलग सेक्टर और अलग अलग मार्केट कैप की मजबूत मल्टीनेशनल कंपनियों के स्टॉक होंगे, जिससे डाइवर्सिफिकेशन का भी लाभ मिलेगा। कोटक एमएनसी फंड सब्सक्रिप्शन के लिए 7 अक्टूबर, 2024 को खुला है और इसमें 21 अक्टूबर, 2024 तक निवेश किया जा सकता है।कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, नीलेश शाह ने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियां रिसर्च, इनोवेशन और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ती हैं। कोटक एमएनसी फंड का लक्ष्य मल्टीनेशनल कंपनियों की इसी मजबूती का लाभ उठाना है।
इस फंड का प्रबंधन हर्ष उपाध्याय और धनंजय टिकारिहा द्वारा किया जाएगा, जिन्हें एक अनुभवी रिसर्च टीम द्वारा समर्थन होगा।
कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी के सीआईओ एंड फंड मैनेजर, हर्ष उपाध्याय ने कहा कि कोटक एमएनसी फंड को मल्टीनेशनल कंपनियों की क्षमता का लाभ उठाने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसका लक्ष्य इनोवेशन और ऑपरेशनल स्ट्रेंथ के माध्यम से लगातार बेहतर प्रदर्शन करना है।
