
जमशेदपुर। ओडिसा के राज्यपाल रघुवर दास 6 दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे। वे ओडिसा से उत्कल एक्सप्रेस से सूबह टाटानगर स्टेशन पहुंचे, जहाँ शहर के बीजेपी कार्यकर्ताओ ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। वंही राज्य्पाल रघुवर दास को टाटा नगर स्टेशन पर जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ़ ऑनर्स दिया गया, जिसके बाद टाटा नगर रेलवे स्टेशन पर बीजेपी कार्यकर्ताओ ने उनके साथ फोटो खिचवाया। स्टेशन से राज्य्पाल रघुवर दास एग्रीको स्थित आवास के लिए रवाना हो गए। इस बार रघुवर दास 6 दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे है। वे कई कार्यक्रमों मे भी शामिल होंगे, पूजा पंडाल का उद्घाटन एवं अन्य कार्यक्रम मे भी शामिल होंगे।
