
बालिगुमा में सभा स्थल एवं एमजीएम मेडिकल कॉलेज में अस्पताल परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल की तैयारियों के निमित जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, पीडी आईटीडीए, रूरल सह सिटी एसपी, एसडीएम धालभूम ने किया स्थल निरीक्षणप्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग में सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण, वाहन पार्किंग, यातायात व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में बिंदुवार दिए गए आवश्यक दिशा निर्देशजमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जमशेदपुर के डिमना में एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में अस्पताल के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन एवं ओपीडी सेवा का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री झारखण्ड, श्री हेमन्त सोरेन द्वारा 05 अक्टूबर को किया जाना है। साथ ही बालिगुमा मैदान में सभा को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, रूरल सह सिटी एसपी श्री ऋषभ गर्ग, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार द्वारा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

सभी को उचित ड्रेस कोड में ससमय प्रतिनियुक्त स्थलों पर उपस्थिति एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया।जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण में तैयारियों का जायजा लिया गया। मौके पर कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, वाहन पार्किंग, सुगम यातायात परिचालन, कार्यक्रम स्थल तक आवागमन की व्यवस्था, अलग अलग कार्यक्रम स्थल पर प्रेस प्रतिनिधियों की इंट्री, सुगम यातायात व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में बिंदुवार चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी अपने स्तर से तैयारी पूर्ण कर लें। निरीक्षण के दौरान विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने, सम्मानित जनप्रतिनिधियों व आगन्तुकों के बैठने, वाहन पार्किंग की व्यवस्था, पेयजलापूर्ति, चलन्त शौचालय, मेडिकल टीम, अग्निशमन दल तथा एंबुलेंस की उपलब्धता, आवश्यक जगहों पर बैरिकेडिंग, आवश्यक साईनेज के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि सुरक्षा एवम विधि व्यवस्था संधारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो, हर स्तर पर

पदाधिकारियों को समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।मौके पर निदेशक एनईपी, एनडीसी, मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त, एलआरडीसी, जिला जमसम्पर्क पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी व अन्य प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
