
नोवामुंडी: नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र के जेटेया ग्राम पंचायत में गुरूवार को आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार शिविर लगायी गयी. शिविर में जेटेया पंचायत के सभी 8 गाँवों के ग्रामीण आये थे. इस शिविर का उदघाटन जिप अध्यक्षा सुश्री लक्ष्मी सुरेन,प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा और बीडीओ नोवामुंडी अनुज बांडो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. विभिन्न गाँवों से शिविर में आये लोगों को जिप अध्यक्षा लक्ष्मी,प्रमुख पूनम और बीडीओ अनूज ने संबोधित किया. वक्ताओं ने विस्तारपूर्वक ग्रामीणों को विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल के बारे में बता कर जागरूक किये और इसका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया. इस शिविर में कुल 425 लोगो ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया.

जिसमें अबुआ आवास योजना के लिए 200 से अधिक , राशन कार्ड के लिए 54 आवेदन, जन्म प्रमाण पत्र के लिए 42,मृत्यू प्रमाण पत्र के लिए 03,जाति प्रमाण पत्र के लिए 03, आवासीय प्रमाण पत्र के लिए 03, पेयजल और शौचालय के लिए 30, मुख्यमंत्री पशु धन योजना के लिए 60, आईडी कार्ड के लिए 10 लोगों ने आवेदन जमा किये. वहीं, गोद भराई 1शिशु की करायी गयी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद चेयरमेन सुश्री लक्ष्मी सुरेन, प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा, बीडीओ अनुज बांडों, मुंडा जितेश तिरिया, आईकुटी के मुंडा सागर तिरिया, बाबडिया के मुंडा हरिश चंद्र लागुरी, लम्पाहेस्सा के मुंडा विभीषण लागुरी, करंजिया गांव के मुंडा डेविड लागुरी, पंचायत के मुखिया संजीत तिरिया, उप मुखिया जेनाराम तिरिया, पंचायत समिति सदस्य दीपा गोप, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी कृति धर महतो, प्रखण्ड पशु चिकित्सा पदाधिकारी विकाश कुमार,अंचल नाजीर गणेश चंद्र लागुरी, राजस्व कर्मचारी विजय आदि उपस्थित रहे।
